कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि : केतकी सिंह

कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि : केतकी सिंह

बांसडीह, बलिया : बांसडीह विधानसभा मतदाता सम्मान समारोह में शनिवार को विधायक केतकी सिंह ने  भाजपा कार्यकर्ताओं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। महाविद्यालय बांसडीह में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक केतकी सिंह ने कहा कि कोई भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही खड़ी रहती है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओ के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले को कतई नहीं बक्शा जायेगा।

विधायक ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के अंतिम घर तक पहुंचना ही हम सभी का एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष किसी तरह से ग्रेस मार्क्स लाने पर मिठाई बांट रहा है और जो तीन बार से प्रथम श्रेणी से पास हो रहा है, वह आत्मचिंतन में है।    

कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस मौके पर सतेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, मिथिलेश तिवारी, सीतांशु गुप्ता, प्रतुल ओझा, अभिजीत तिवारी बब्लू, अजय सिंह, विनय मिश्रा, राजेश सिंह, गोपाल सोनी, शारदानंद साहनी, सिंपी सिंह, विजय प्रताप सिंह, दिलीप गुप्ता आदि थे।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली