बलिया : विधिक साक्षरता दिवस पर टाउन इण्टर कालेज से निकली रैली, फिर शिविर का आयोजन

बलिया : विधिक साक्षरता दिवस पर टाउन इण्टर कालेज से निकली रैली, फिर शिविर का आयोजन

Ballia News : विधिक साक्षरता दिवस पर श्री मुरली मनोहर टाउन इण्टर कालेज से शनिवार को विधिक साक्षरता रैली निकाली गई। एडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर डीआइओएस देवेन्द्र कुमार गुप्ता व अतुल कुमार तिवारी की विशेष उपस्थिति रही।

रैली में शामिल छात्रो को सम्बोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि विधिक साक्षरता देश के लोकतंत्र की संजीवनी है। विधिक रुप से साक्षर होने पर ही हम अपने संविधान के प्रति सजग होते हैं। डीआइओएस ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य यही है कि हम लोगों को जागरूक करें कि वे संविधान से मिले अपने कानूनी अधिकार को जानें और सजग समाज का निर्माण करें। रैली में विद्यालय के छात्र, शिक्षक व प्रधानाचार्य शामिल थे। रैली के बाद विद्यालय के प्रवचन कक्ष में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित की गई, जिसमें प्रख्यात अधिवक्ता रंजीत सिंह ने छात्रों को विधिक साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली