लॉक डाउन में रोजमर्रा वालों के लिए बलिया के युवकों ने की अनूठी पहल

लॉक डाउन में रोजमर्रा वालों के लिए बलिया के युवकों ने की अनूठी पहल



बैरिया, बलिया। पुनीत कार्य को अंजाम देने लिए अभी लोगो की कमी नहीं है। कोरोना के इस कहर से क्षेत्र का कोई गरीब भूखे पेट न सोएं, इसके लिए बैरिया के कुछ युवकों ने अपने आपसी सहयोग से खाद्यान्नों का 200 पैकेट बैरिया थाने को उपलब्ध कराया। बैरिया पुलिस ने बुधवार को उस पैकेट को जरूरतमंदों में वितरित किया।
युवकों का कहना है कि कोरोना के इस कहर से रोज कमाने, रोज खाने वालों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसी घ़ड़ी हम लोग मानवता के नाते गरीबों के लिए मदद का हाथ बढ़ाएं हैं।
मनोज पांडेय, रितेश सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, चंदन सिंह, विनोद गुप्ता, शनि वर्मा आदि के सहयोग से उक्त खाद्यान्न को उपलब्ध कराया गया। इसी क्रम में राम नवमी के अवसर पर चौकी इंचार्ज लालगंज सुनील सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों को आर्थिक सहायता व खाद्यान्न जाकर वितरित किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद