बलिया : भईया का यह रूप देख रो पड़ा भाई, पत्नी और मां बेसुध

बलिया : भईया का यह रूप देख रो पड़ा भाई, पत्नी और मां बेसुध


रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर पट्टी दक्षिण सड़ौली गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दलई तिवारीपुर निवासी शशिकान्त तिवारी (27) पुत्र नगेन्द्र तिवारी अपने नवनिर्मित आवास में गुरुवार की सुबह सीढ़ी में लगे पाइप से फंदा में लटकता मिला। वुधवार की शाम से ही घर से लापता रहने पर उनका छोटा भाई गौरव तिवारी ढूढते ढूढते नये आवास पर पहुंचा। वहां मकान का शटर उठाया तो भाई शशिकान्त को फंदे पर लटका देख उसके पैरो तले जमीन ही खिसक गयी। शशिकान्त क्यों फांसी लगाया, यह पता नहीं चल सका है। इसकी शादी दो वर्ष पहले ही हुई थी। कोई संतान नही थी। दो भाईयो में सबसे बड़ा था। इसकी पत्नी सोनी तिवारी एवं माता पार्वती तिवारी का रोते विलखते देख हर किसी की आंखे नम हो गयी।


शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली