बलिया : बस खुलते ही गूंजा मोदी-योगी जिन्दाबाद

बलिया : बस खुलते ही गूंजा मोदी-योगी जिन्दाबाद


बैरिया, बलिया। क्षेत्र में लॉक डाउन में फंसे 30 लोगो को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के आदेश पर शनिवार की शाम जांचोपरांत कोरोना निगेटिव पाये जाने पर सरकारी बस से उन्हें उनके गंतव्य तक भेज गया। 

बैरिया विधान सभा क्षेत्र में दो जगहों पर लखीमपुर खीरी व मथुरा बरसाना के मजदूर काम के सिलसिले में आए थे। इसी बीच कोरोना की वजह से लॉक डाउन में फंस गये थे। इन मजदूरों में बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में 19 व रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर में 11 मजदूर थे, जिन्हें वहां के प्राथमिक स्कूल में रखा गया था। 

इन्हें स्थानीय प्रशासन द्वारा रहने खाने की पूरी व्यवस्था की गयी थी। इन मजदूरों द्वारा यहां से अपने गांव जाने के लिये कई बार प्रयास भी किया था, जिसे स्थानीय प्रशासन द्वारा लॉक डाउन का हवाला देकर रोक दिया जाता था। इनके दर्द को कई बार पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया। मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने शासन की अनुमति लेकर उप जिलाधिकारी को इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया। 

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इन मजदूरों को बैरिया तहसील के समीप से खाने पीने का खाद्यान्न देकर दो बसों में मथुरा 'बरसाना' व लखीमपुर खीरी के लिये रवाना किया गया। इन मजदूरों के चेहरे पर अपने गांव जाने की खुशी साफ झलक रही थी। लॉक डाउन में फंसे मजदूरों ने बस रवाना होते ही मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो गये। मजदूर बलिया प्रशासन की व्यवस्था से काफी खुश थे। बस को रवाना करते समय उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी, सीओ अशोक सिंह, इंस्पेक्टर संजय त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रजत सिंह, चौकी इंचार्ज बैरिया हीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य तहसील कर्मी मौजूद रहे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा