बलिया : चचेरे भाई बहन को विदा कर रोया हर इंसानी जिगर

बलिया : चचेरे भाई बहन को विदा कर रोया हर इंसानी जिगर


सिकन्दरपुर, बलिया। चचेरे भाई-बहन का अंतिम संस्कार एक साथ हल्दीरामपुर घाट पर किया गया। इस हृदयविदारक दृश्य को देख हर इंसानी जिगर कांप उठा। वहीं, मृतकों के घर सोमवार को भी कोहराम मचा रहा। मातृत्व दिवस पर जिगर के टुकड़ों को खोने वाली दोनों माताओं का रोते-रोते बुरा हाल है। सोमवार को पीड़ित परिवार के बीच सांसद रविन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, सिकंदरपुर विधायक संजय यादव व पूर्व मंत्री मोहम्मद ज़ियाउद्दीन रिजवी ने पहुंचकर आंसू पोछने का प्रयास किया।

गौरतलब हो कि रविवार को सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के मालदह गांव में आकाशीय बिजली से मालदह गांव निवासी सुधांशु कुमार (14) पुत्र ईश्वरचंद (14) व प्रगति (10) पुत्री डॉ. विद्यासागर की मौत हो गयी थी। अचानक हुई घटना ने न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि पूरे इलाके में कोहराम मच गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार घाघरा नदी के हल्दीराम पुर घाट पर किया गया। उधर, चचेरे-भाई बहन की मौत के बाद से ही गांव में सियापा पसरा है। 


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार