Lockdown 3.0 : बलिया में बदल गया दुकान खोलने का समय, मेडिकल स्टोर पर भी लागू

Lockdown 3.0 : बलिया में बदल गया दुकान खोलने का समय, मेडिकल स्टोर पर भी लागू


बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने लॉकडाउन-3 में दुकानों के संचालन के लिए तय समय सारणी में दिन वही रहेगा, लेकिन अब समय सबके लिए एक कर दिया गया है। अब सभी दुकानें अपने निर्धारित दिन सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खोली जा सकेंगी। जिलाधिकारी ने तय किए गए दिन के अनुसार ही दुकानों का संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि किराना, सब्जी, फल, कृषि उपकरण व मैकेनिकल, कृषि, खाद्य पशुपालन से संबंधित दुकान सोमवार से शनिवार तक खुलेंगी। बुधवार, शुक्रवार और रविवार को खुलने वाली दुकानों में बिल्डिंग मैटेरियल, आयरन, हार्डवेयर स्टोर, प्लाईवुड, शटरिंग, बांस-बल्ली, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल, कंप्यूटर, चश्मा, घड़ी, ऑटोमोबाइल, साइकिल, टायर ट्यूब और इनसे संबंधित सभी रिपेयरिंग की दुकान और जनरल स्टोर शामिल है। 

इसी प्रकार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सर्राफा, फर्नीचर, कपड़ा, रेडीमेड (साड़ी, शूटिंग-शर्टिंग), कास्मेटिक, चूड़ी और जूता-चप्पल, रस्सी, कागज के गिलास, झोला डिस्पोजल, कॉपी किताब व स्टेशनरी, खेलकूद का सामान और फोटोस्टेट की दुकानें खोलने का रोस्टर है। मेडिकल, डेयरी और गैस सिलेंडर से सम्बन्धित व्यवस्था प्रतिदिन जारी रहेगी। यह सभी दुकान अब सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खोली जा सकेंगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली