बलिया : BJP सांसद ने दिखाई दिलेरी, शुरू हुआ यह काम
On



बैरिया, बलिया। लाक डाउन के नियमों का पालन करते हुए 15 लाख की लागत से सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य मंगलवार को पूजन-अर्चन के साथ शुरू हो गया। अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट निर्भय नारायण शुक्ला ने मंत्रोच्चार के साथ विश्वकर्मा पूजन किया।
इस अस्पताल के जीर्णोद्धार व मरम्मत के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपने निधि से 15 लाख रुपये दिए हैं। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सांसद से अस्पताल में जर्जर हो चुके कुछ संसाधनों के बारे में बताया गया था, जिस पर उन्होंने तत्काल 15 लाख रुपये स्वीकृत करने के साथ ही इस अस्पताल को सभी जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
21 Mar 2026 20:07:41
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...



Comments