बलिया : डाक्टर के चेम्बर में हंगामा, मुकदमा दर्ज
On



बैरिया, बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के चिकित्सक की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने 20-25 लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 353 व अपराधिक कानून संसोधन 1932 के धारा-7 सीएल के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
चिकित्सक का आरोप है कि रविवार को उनके चेम्बर में 20 से 25 लोग अचानक घुस आए। उस समय वे सोनबरसा निवासी कृष्ण कुमार उपाध्याय का इलाज कर रहे थे। आगन्तुक लोगों ने मुझसे एक मेडिकल बनाने के लिये कहा इंकार किया तो वे चेम्बर में बवाल पर उतारू हो गये। मरीज कृष्ण कुमार उपाध्याय के साथ भी मार-पीट की।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
18 Mar 2026 06:26:23
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...



Comments