बलिया : घर में मृत पड़ी थी बीए की छात्रा, फिर...

बलिया : घर में मृत पड़ी थी बीए की छात्रा, फिर...


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवती की मौत गैस सिलेंडर के पाइप लिकेज से बताया जा रहा है। घटना के वक्त परिजन घर से दूर गेहूं की खेत की कटाई कर रहे थे। 

बताया जा रहा है कि किरन (25) पुत्री इंद्रदेव कुशवाहा निवासी ब्रह्म स्थान बड़ागांव, थाना मनियर मंगलवार को घर पर मौजूद थी। घर के अन्य सदस्य गेहूं की कटाई हेतु बाहर गए थे। युवती की मौत के बाद अगल-बगल के लोगों ने शोरगुल मचाया, जिस पर खेत की कटाई छोड़कर परिजन घर पहुंचे। युवती का शव देख परिजन रोना पीटना शुरू कर दिये।  

परिजन अपने दिए गए तहरीर में दर्शाए हैं कि युवती खाना बनाने के बाद चूल्हा बंद करके रेगुलेटर बंद कर रही थी, तब तक रेगुलेटर से चूल्हे में लगी पाइप फट कर लिक कर गया। इस कारण युवती का चेहरा एवं जबड़ा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। इस संबंध में पूछे जाने पर मनियर थाने के उपनिरीक्षक विजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार