बलिया : लॉक डाउन को 'लॉक' कर खुली थी समोसा-पकौड़े की दुकान, पहुंची पुलिस और...

बलिया : लॉक डाउन को 'लॉक' कर खुली थी समोसा-पकौड़े की दुकान, पहुंची पुलिस और...


चितबड़ागांव, बलिया। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए घोषित लॉक डाउन की अवहेलना कर समोसे और पकौड़े की दुकान चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नं. 3 (अम्बेडकर नगर) निवासी मंजीत चौरसिया व प्रदीप चौरसिया अपने आवास पर समोसे व पकौड़े की दुकान चला रहे थे। दुकानों के बन्द रखने के प्रशासनिक आदेश की अवहेलना करते हुए चल रही दुकान पर अच्छी खासी भीड़ रहती थी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। चितबड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक हरीराम मौर्य हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो दुकानदार फरार हो गए। 

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक हरीराम मौर्य ने बताया कि दुकान पर लगभग एक दर्जन से अधिक लोग समोसे पकौड़े खा रहे थे। मौके से गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, कड़ाही, बेंच आदि कब्जे में लेकर आरोपितों के विरूद्ध आईपीसी की धारा- 269, 188, 144 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस प्रयासरत है।


अम्बरीश तिवारी 'महादेव'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट