बलिया में फिर गिरी बिजली : दो की मौत; कई झुलसे

बलिया में फिर गिरी बिजली : दो की मौत; कई झुलसे


मनियर, बलिया। सिकन्दरपुर
थाना क्षेत्र के चंदायर में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चंदायर निवासी सविता (35) पत्नी नंदलाल राम, शीला (19) पुत्री बीरन राम व प्रीति (19) पुत्र राजेंद्र राम, संगीता देवी (35) पत्नी सुरेश राम, रीता देवी (34) पत्नी मुन्नी लाल, लक्ष्मी देवी (43) पत्नी बंशीधर, गुड़िया (20) पुत्री विश्राम राम, कांति देवी (42) पत्नी राधेश्याम राम, मोहनी (49) पत्नी जवाहर राम,  सत्य प्रकाश राम (19) पुत्र मुरलीधर राम धान की रोपाई करने के लिए महथापार गांव के करीब एक खेत में धान की रोपाई करने के लिए गए थे। इसी बीच, अचानक आकाशीय बिजली इन लोगों पर गिर गई। इससे सविता पत्नी नंदलाल व शीला पुत्री बीरन राम की मौके पर मौत हो गई। 7 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां उन लोगों का उपचार चल रहा है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजन दहाड़ मार कर रो रहे हैं। गांव सन्नाटा छाया हुआ है। इस दर्दनाक घटना ने सब को झकझोर कर रख दिया है।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर