बलिया : भाजपा विधायक संजय यादव ने दिव्यांगों में बांटी खुशी

बलिया : भाजपा विधायक संजय यादव ने दिव्यांगों में बांटी खुशी



सिकन्दरपुर, बलिया। सिकंदरपुर विधायक संजय यादव ने विकास खंड पंदह के परिसर में आयोजित कैंप में दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया। इसमें 10 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल दी गई। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।



इस मौके पर विधायक श्री यादव ने कहा कि सरकार 'सबका साथ सबका विकास' के संकल्प के साथ लगातार काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि हर लाभकारी योजना का लाभ समाज के हर तबके के पास तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही समय-समय पर शिविर आयोजित कर पर्याप्त मात्रा में दिव्यांगों को सहायक उपकरण दिया जा रहा है। 

दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकेश कुमार पटेल से कहा कि जिले के प्रत्येक जरूरतमंद दिव्यांग के पास सहायक उपकरण की उपलब्धता और निर्बाध रूप से पेंशन का लाभ मिले, यह सुनिश्चित कराया जाए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता, अमित रंजन यादव व समस्त ब्लॉक कर्मी मौजूद थे।


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार