योग गुरु रविशंकर के बताए तरीके को अपनाएं बलिया के दवा व्यापारी : आनंद

योग गुरु रविशंकर के बताए तरीके को अपनाएं बलिया के दवा व्यापारी : आनंद



बलिया। बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि यूट्यूब के माध्यम से योग गुरु रविशंकर ने भारत के साढ़े आठ लाख दवा विक्रेताओं को शुक्रवार को संबोधित किया। इस बीच उन्होंने योग व प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से तनाव को दूर करने के तरीके भी बताए।

कहा कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे शिंदे अप्पा और राष्ट्रीय महामंत्री राजीव सिंघल ने भी वार्ता की। बताया कि योग गुरु रविशंकर ने केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन को इसी तरह मजबूती से लड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही 10 से 15 मिनट मौन रहकर ध्यान योग करने की बात भी कही है। सलाह दी है कि हल्दी और काली मिर्च का प्रयोग तथा प्राणायाम करने से मन तनाव विहीन रहेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दवा व्यापारी योग गुरु के तरीके को जरूर अपनाएं। 





Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट