बलिया : 'अपना' बना पराया... पैर से मारकर ले ली मालिक की जान

बलिया : 'अपना' बना पराया... पैर से मारकर ले ली मालिक की जान


मझौवॉ, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा ढाला पर शुक्रवार की शाम खच्चर की चोट से बलेसर उर्फ गामा रजक (60) पुत्र स्व. मनबोध रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में आसपास के लोग व परिवार के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गामा पूर्व प्रधान राजकुमार रजक के बड़े पिता थे।

बता दें कि दया छपरा निवासी बलेसर उर्फ गामा रजक अपने खच्चर को लेकर गांव के बगल में एक खेत में चरा रहे थे। इसी बीच गामा अपने खच्चर को हाककर घर ला रहे थे, तभी उसके एक खच्चर ने पीछे के पैर से गामा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण बलेश्वर जमीन पर गिरकर चटपटाने लगे।

आसपास के लोगों ने किसी तरह गामा के परिजनों को सूचना देने के साथी ही घायल बलेसर उर्फ गामा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। बलेसर उर्फ गामा के 4 लड़के व 5 पुत्रियां हैं, जिसमें दो लड़कियों की शादी हो चुकी है।


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद