बलिया : संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग बनी मास्टर, दी मास्क बनाने की ट्रेनिंग

बलिया : संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग बनी मास्टर, दी मास्क बनाने की ट्रेनिंग


बलिया। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब मास्क बनाएंगी। महिलाओं को मास्क के हिसाब से धन भी दिया जाएगा। इसी से सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन शनिवार को विकास भवन सभागार में हुआ, जिसमें करीब दर्जन भर महिलाओं को संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने एक अच्छी गुणवत्ता का मास्क बनाने की विधियों को यूट्यूब के माध्यम से जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि घर पर सिला-सिलाया मास्क जो बनेगा, वह सबसे कारगर साबित होगा। ध्यान रहे, कॉटन का मास्क सबसे उचित है। प्रशिक्षण लेने के बाद यह अब महिलाएं एक-एक मास्क बनाकर सैंपल देंगी। इसके बाद इनका पारिश्रमिक तय होगा, फिर पर्याप्त मात्रा में यहीं से मास्क प्राप्त होने लगेगा। महिलाओं ने बताया कि समूह की ओर से मिली मशीन के अलावा सबके घर में भी मशीन है। लैपटॉप के माध्यम से दिखाई गई वीडियो से बेहतर जानकारी मिली और निश्चित रूप से बढ़िया से बढ़िया मास्क बनाने की प्रेरणा मिली। महिलाओं का कहना था कि खाली समय में रोजगारपरक के रूप में यह काफी बढ़िया कार्य मिला है। 

रोजगार का जरिया भी

नगरीय विकास अभिकरण की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मास्क बनाएंगी और इसके लिए उनको मास्क के हिसाब धन भी दिया जाएगा। इस प्रकार देखा जाए तो इस महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में इनकी भागीदारी भी सुनिश्चित हो जाएगी और रोजगार का एक जरिया भी मिल जाएगा। 

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे...
बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच
राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव
8 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत