सीएम के निर्देश पर बलिया रोपित होगें 35 लाख पौधें

सीएम के निर्देश पर बलिया रोपित होगें 35 लाख पौधें


-बैठक में डीएम ने मातहतों को दिये पौधरोपण के टिप्स

बलिया। पौधरोपण हेतु चयनित स्थल एवं अग्रिम मृदा कार्य गड्ढ़ा खुदाई एवं पौधरोपण की प्रगति के संबंध में छः बिंदुओं पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने सभी विभाग के अधिकारियों से बारी-बारी से गड्ढे के बारे में जानकारी हासिल की। जनपद में 35 लाख पौधों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें 10 लाख गड्ढे खोदे गये हैं और 947 लाख अन्य विभागों में पौधे वितरण करने का प्राविधान है। हमारे पास 40 लाख पौधे मौजूद है। जिसमें से 25 लाख पौधे अन्य विभागों को दिया जायेगा। सभी विभागों को निर्देश दिया कि अपनी तरफ से एक कर्मचारी जिनको पौधे दिये जायेंगे उसका नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर सहित खण्ड विकास अधिकारी को उपलब्ध करायें। 

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री का कहना है कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा पौधे उपलब्ध कराएं जो पौधे किसानों को दिया जाएगा उसको रिसीव करा ले क्योंकि एक-एक पौधे का हिसाब रखा जाएगा। जनपद में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत हर पंजीकृत कृषकों को दस-दस पौधे निःशुल्क लिए जाने की योजना है। जितने गैर या पंजीकृत इच्छुक कृषक अपने माध्यम से कोई दस निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते है। इसके लिए किसान को अपने नजदीकी कृषि बीज भंडार या बीडीओ के यहां सम्पर्क कर सकते हैं। सभी विभागों को निर्देश दिया कि ग्रामवार 30 जून तक तत्काल गड्ढ़ा खुदवाले और इसकी सूचना चार दिन के अंदर उपलब्ध कराएं। पौधरोपण का कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश दिया है। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गड्ढे और जियो टैंग तैयार कर ले इसकी समीक्षा सोमवार को कि जाएगी। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितने पौधे वितरित किए जाएंगे उसका रिकार्ड रखना अनिवार्य है। जिनका काम अधूरा है उसको तत्काल करा ले। इसमे किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य में नहीं होगी। बैठक में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, वन विभाग के अधिकारी अवनीश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, सभी विकास खण्ड के वीडीओ और अधिकारी उपस्थित रहे। 

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के...
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन