बाढ़ से निबटने की प्रशासनिक तैयारी देख संतुष्ट हुए लेफ्टिनेंट

बाढ़ से निबटने की प्रशासनिक तैयारी देख संतुष्ट हुए लेफ्टिनेंट


बलिया। उप्र राज्य आपदा प्रबन्ध प्राधिकारण के उपाध्यक्ष ले0 जनरल रविन्द्र प्रताप शाही ने स्थानीय तहसील के सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के निर्देश पर समीक्षा के दौरान कहा कि बाढ़ की सम्भावित विभिषिका को देखते हुए उसके बचाव हेतु पूरी तैयारी हर स्तर पर कर ली जाय। कहा कि अभी स्थिति अनुकूल है इसमें लापरवाही नही होनी चाहिए। हम नहीं चाहते की किसी प्रकार की बलिया से जन एवं पशु हानि की रिपोर्ट मिले। बाढ़ क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों की तकनीकी जांच कराकर उन्हें ग्राम शिक्षा समिति से प्रस्ताव पारित कराकर उसे गिराने का आदेश प्राप्त कर लिया जाय। ताकि कोई घटना बाढ़ के दौरान न हो सके। ग्रामीणों व प्रशासन के बीच बातचीत का रिश्ता बराबर बने रहना चाहिए ताकि कोई बात हो तो तत्काल सूचना मिल सके। नावों की जांच, बंघों की मरम्मत, के साथ अन्य बचाव के विन्दुओं पर गहनता से जांच हो जानी चाहिए। बाढ़ के पूर्व पशुओं के टीकाकरण, चारा, रोगियों के उपचार की ब्यवस्था, गर्भवती महिलाओं की देखभाल आदि पर विशेष जोर दिया। साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों से तैयारी पर विस्तृत समीक्षा भी की। और तैयारी पर संतोष व्यक्त किया।

जिलाधिकारी भवानी सिंह खांगारौत ने सम्भावित बाढ़ से निबटने के लिए अपनी पूरी तैयारी का दावा किया और उपाध्यक्ष आपदा को भरोसा दिया कि हम किसी हाल में जन व पशु हानि नही होने देगें। उनकी ओर से पूरी ब्यवस्था चुस्त व दुरुस्त रहेगी। उनकी तैयारी हर तरह से पूर्ण है। समीक्षा बैठक के बाद उप्र राज्य आपदा प्रबन्ध प्राधिकारण के उपाध्यक्ष ले0 जनरल रविन्द्र प्रताप शाही ने डीएम भवानी सिंह खंगारौत व एसपी देवेन्द्रनाथ दूबे संग तहसील परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

इस मौके पर एसपी देवेन्द्रनाथ दूवे, अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह, प्रभारी सीएमओ डा0 के0डी0 प्रसाद, डीएसओ केजी पाण्डेय, उप कृषि निदेशक इन्द्राज, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पाण्डेय, प्रभारी डीपीओ विनीत कुमार सिंह, एसडीएम मोतीलाल यादव, तहसीलदार डीएन राम गौतम, सीओ केपी सिंह, खण्ड विकास अधिकारी संदीप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर निर्भय नारायण सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत आरए प्रसाद, एसडीओ अखिलेश कुमार यादव, सीडीपीओ सरस्वती शाक्या आदि मौजूद रहे।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क