बलिया : दो पक्षों के विवाद में तीसरे की लाठियों से पीटकर हत्या
On



बलिया। रास्ते को लेकर दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंचे अधेड़ की एक पक्ष ने जान ले ली। करीब आधा दर्जन लोग घायल है। मामला पकड़ी थाना क्षेत्र के टंड़वा गांव का है। पुलिस मौके पर पहुंची है।
देखें Video : Ballia में बवाल, लाठी से पीटकर अधेड़ को मार डाला
देखें Video : Ballia में बवाल, लाठी से पीटकर अधेड़ को मार डाला
टड़वा गांव के प्रधान के साथ गुरुवार को गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हो गया। यह देख खेत में काम कर रहे सुरेन्द्र पाण्डेय (55) पहुंचे और समझाने का प्रयास करने लगे। सुरेन्द्र पाण्डेय की बात एक पक्ष को रास नहीं आया और उन्हीं पर टूट पड़ा। उनके बचाव में अभिषेक पांडेय (25), सत्येंद्र पांडेय (22) एवं जयप्रकाश पांडेय (60) दौड़े, लेकिन हमलावरो ने उन पर भी प्रहार कर दिया। आस-पास के लोग किसी तरह बीच बचाव कर चारों घायलों को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन सुरेन्द्र की सांस रास्ते मे ही टूट हो गयी।
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 06:58:20
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...



Comments