बलिया की इस तहसील में एक साथ बनें 5 हॉटस्पॉट, जान लें कैसी रहेगी व्यवस्था

बलिया की इस तहसील में एक साथ बनें 5 हॉटस्पॉट, जान लें कैसी रहेगी व्यवस्था


बैरिया, बलिया। बैरिया तहसील क्षेत्र में चार जगहों पर 09 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना से इलाके में दहशत और अफरातफरी की स्थिति है। बैरिया नगर पंचायत के अलावा भैंसहां, जगदेवा, बाबू के डेरा व चांद दियर ग्राम पंचायत हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं। नगर पंचायत बैरिया के ईओ और पुलिस द्वारा तत्काल बाजार की दुकानें बंद करा दी गई। वही रानीगंज बाजार के दुकानदारों ने एकाएक अपनी दुकानें बंद कर दी। अन्य जगहों पर सतर्कता के लिए पुलिस टीम रवाना हो चुकी है।

बैरिया तहसील क्षेत्र के भैसहा ग्राम पंचायत में दो, नगर पंचायत बैरिया में दो, जगदेवा ग्राम पंचायत में एक तथा चांद दियर ग्राम पंचायत में दो, बाबू के डेरा खवासपुर में दो लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपरोक्त गांव के 3 किलोमीटर का दायरा पूरी तरह से सील कर दिया गया है। हॉटस्पॉट घोषित गांव से किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। 

इन इलाकों की सभी दुकानें बंद रहेंगी तथा आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी होगी। डीएम ने जिन इलाकों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित कर सील करने का आदेश दिया है, वहां बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। साथ ही गांव के सभी लोग अपने घरों में ही रहेंगे। इसके अलावा उनकी नियमित तौर पर स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही गांव में साफ-सफाई और प्रतिदिन सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाएगा। इसके अलावा गांव में राशन की दुकानें पूर्णतया बंद रहेगी। उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी ने बताया की हॉटस्पाट वाले गावों में पूरी सख्ती रहेगी।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे