बलिया : BJP सांसद के निरीक्षण के बाद एक्सईएन का तबादला

बलिया : BJP सांसद के निरीक्षण के बाद एक्सईएन का तबादला


बलिया। करोड़ों खर्च के बाद भी कटान रोक पाने असफल एक्सईएन (बाढ़ खण्ड) एके श्रीवास्तव का तबादला शासन ने कर दिया है। गुरुवार को सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के निरीक्षण के बाद हुए इस स्थानांतरण से विभागीय गलियारे की हलचल बढ़ गई है। बाढ़ खण्ड के नये अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र होंगे। इसके पूर्व ये शारदा सहायक खण्ड -28, बाराबंकी की कमान संभाल रहे थे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शनिवार तक इनके कार्यभार ग्रहण के लेने का अनुमान है।

बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष गंगा व घाघरा ने जिले में भारी तबाही मचायी थी। इसमें बचाव के करोड़ों खर्च के बाद भी विभाग कटान को रोकने में पूरी तरह फेल रहा। नतीजतन दूबेछपरा रिंग बंधे भी लहरों में बह गया। यही स्थिति घाघरा नदी से प्रभावित अठगांवा की रही। बचाव कार्य में यहां विभाग करीब 22 करोड़ की लागत से एक टी-स्पर से लगायत बोल्डर व बालू भरी इसी बैग से प्लेटफार्म व पिचिंग का कार्य कराया, लेकिन वह भी लहरों का निवाला बन गया। तब बाढ़ की तबाही देखने स्वयं मुख्यमंत्री पहुंचे थे। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित