बलिया : सुबह आंख खुली तो पानी में उतराया दिखा शव, मचा हड़कम्प ; पहुंची पुलिस

बलिया : सुबह आंख खुली तो पानी में उतराया दिखा शव, मचा हड़कम्प ; पहुंची पुलिस


बांसडीह, बलिया। नगर पंचायत बांसडीह अंतर्गत उत्तर टोला (वार्ड नं 4) में स्थित गड़ही में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है।

शनिवार की सुबह सुबह जब लोग अपने अपने घरों से बाहर निकले तो गड़ही में एक बृद्ध का शव पड़ा देखा। उसकी उम्र लगभग 65 से 70 बर्ष होगी। सर पर सफेद बाल, शरीर पर एक गंजी, धोती व पैरों में काले रंग के जूते पहना वृद्घ पानी में उतराया था।

अज्ञात शव को देखकर लोगो में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस की सूचना दी गयी।सूचना मिलते ही क्षेत्रधिकारी बांसडीह दीपचंद, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कालीशंकर तिवारी, उपनिरीक्षक सुल्तानपुर चक्रपाणि मिश्रा मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन के साथ शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। 


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा