UP में पेट्रोल और डीजल महंगा, शराब की कीमतों में भी उछाल

UP में पेट्रोल और डीजल महंगा, शराब की कीमतों में भी उछाल


लखनऊ। Covid19 के कारण जारी लॉकडाउन के बीच यूपी कैबिनेट ने पेट्रोल व डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पेट्रोल पर दो रुपये और डीजल पर एक रुपये वैट बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा देशी शराब की कीमत भी पांच रुपये बढ़ा दी गई है। वहीं, मीडियम व प्रीमियम शराब की कीमत 20 से 400 रुपये तक बढ़ाई गई है। इसके अलावा, विदेशी शराब की 180 एमएल की बोतल पर 20 रुपये, 500 एमएल की बोतल पर 30 रुपये और 500 एमएल से अधिक की बोतल पर 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लॉकडाउन के कारण हमारा टैक्स कलेक्शन बहुत गिरा है। हमारी आर्थिक स्थिति इस महीने कमजोर रही है। इसे ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। हमारे लिए संसाधन जुटाना अति आवश्यक था। हमारी मांग 12141 करोड़ रुपये थी।

उत्तर प्रदेश लोकस्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अध्यादेश 2020 को मंजूरी

इसके अलावा कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश लोकस्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अध्यादेश 2020 को भी मंजूरी दे दी गई। इस अध्यादेश के तहत स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की से बदसुलूकी, मारपीट व अभद्रता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अध्यादेश के तहत स्वास्थ्यकर्मियों, सभी पैरा मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मियों व स्वच्छता कर्मियों के साथ ही शासन की तरफ से तैनात किसी भी कोरोना वॉरियर से की गई अभद्रता या हमले पर छह माह से लेकर सात साल तक की सजा होगी साथ ही 50 हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक जुर्माना भी वसूला जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश