बलिया : इस प्रेमी जोड़े के लिए LUCKY साबित हुआ UNLOCK ONE का पहला दिन

बलिया : इस प्रेमी जोड़े के लिए LUCKY साबित हुआ UNLOCK ONE का पहला दिन


बैरिया, बलिया। Lockdown 5.0 के पहले दिन एक प्रेमी जोड़ा जन्म-जन्मांतर के लिए एक दूजे का हो गया। दोनों परिजनों की मौजूदगी में यह शादी मंदिर में सम्पन्न हुई। गणमान्य लोगों ने वर-बधू को बधाई दी। 

ये है पूरा मामला

सिताब दियारा अठगांवा के दलेल टोला गांव की बसन्ती पुत्री डिप्टी बिंद का प्रेम प्रपंच सहतवार थाना क्षेत्र के कोल्हनाला बागीचा गांव निवासी निरंजन बिंद पुत्र नन्दलाल बिंद के साथ वर्षो से चला आ रहा था। सोमवार को बसन्ती को लेकर कही भागने की फिराक में उसे फोन से बुलाया। बसन्ती गांव से अभी कुछ ही दूर निकली थी, तब तक परिजनों को इसकी जानकारी मिल गयी। परिजनों ने बसन्ती व उसके प्रेमी को पकड़ लिया।बसंती के परिजनों ने प्रेमी के परिजनों को बुलाकर क्षेत्र के सिद्ध पीठ नरहरि धाम में दर्जनों लोगों के समक्ष शादी को सम्पन्न करा दिया। 

इन्होंने दिया आशीर्वाद

परिजनों सहित प्रधान बच्चा जी यादव, छोटू यादव, रामप्रवेश यादव, सुशील साह, बाबू लाल साह इत्यादि ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वर बधू को आशीर्वाद दिया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली