बलिया : मनरेगा मजदूरों को मिल सकेगा काम, यदि...

बलिया : मनरेगा मजदूरों को मिल सकेगा काम, यदि...


बैरिया, बलिया। काम न मिलने से परेशान क्षेत्र के सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने जिलाधिकारी व सीडीओ को पत्र भेजकर दुबेछपरा, इब्राहिमाबाद उपरवार व कोड़रहा नौबरार आदि स्थानों पर तत्काल शुरू होने वाले कटानरोधी कार्यों को मनरेगा मजदूरों से करवाने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि कटानरोधी कार्य होने के साथ-साथ मनरेगा मजदूरों को रोजगार मिलेगा, जिससे उनके परिवार का भरण पोषण होगा, किंतु उनके द्वारा यह भी आशंका व्यक्त की गई है बाढ़ विभाग के कार्यों में अब तक का इतिहास देखने से लगता है कि हर बार कटानरोधी कार्यों के नाम पर व्यापक लूट खसोट होता रहा है। मनरेगा से काम होने पर ऐसा संभव नहीं है। इसलिए संबंधित ठेकेदार व बाढ़ विभाग के अधिकारी शायद ही मनरेगा मजदूरों से काम करवाने को तैयार हो।

उल्लेखनीय है कि दुबेछपरा, दुबेछपरा, इब्राहिमाबाद नौबरार व नौरंगा में करोडों की लागत से कटानरोधी कार्य होना है। वहीं कोड़रहा नौबरार में यूपी-बिहार सीमा पर बन रहे तटबंध का कार्य भी रुका हुआ है। ये सभी कार्य मनरेगा के मजदूरों से कराया जाय तो लॉक डाउन के कारण महीनों से बेकार बैठे मनरेगा के मजदूरों को रोजगार मिलेगा और कटानरोधी कार्य भी बिना धांधली संपादित हो जाएगा। मनरेगा मजदूरों ने जिलाधिकारी व सीडीओ से इस संदर्भ में तत्काल उचित निर्देश बाढ़ विभाग को जारी करने की गुहार लगाई है।

शिव दयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद