बलिया में और सख्त हुआ लॉकडाउन, क्योंकि...

बलिया में और सख्त हुआ लॉकडाउन, क्योंकि...


बलिया। कोरोना निगेटिव होने के बाद भी बलिया 'बफर जोन' में है। ऐसे में 20 अप्रैल से लॉक डाउन में मिलने वाली छूट की चर्चा करना भी ठीक नहीं, क्योंकि यहां सख्ती और बढ़ा दी गयी है। इसके अलावा जनपद के बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड में है। 

गौरतलब हो कि बिहार के सीवान और बक्सर में कोरोना पॉजीटिव केस मिलने के बाद बलिया प्रशासन ने बार्डर को पूरी तरह सील कर रखा है। यहां तक कि नावें भी नहीं चल रही है। वही, रविवार को मऊ में पॉजिटिव मरीज मिलने की खबर पहुंच गयी। फिर क्या, बलिया प्रशासन न सिर्फ अलर्ट मोड में आया, बल्कि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व नोडल अधिकारी (कोरोना) IAS डॉ. विपिन जैन ने मऊ सीमा को डबल सील करा दिया। 


आपको बता दे कि बलिया से सटे जनपदों में यूपी के मऊ व गाजीपुर के अलावा बिहार राज्य के सीवान व बक्सर में कोरोना पॉजीटिव मामले है। ऐसे में बलिया बफर जोन में आ गया है, लिहाजा 20 अप्रैल से लॉक डाउन में छूट देने की बजाय और सख्ती के साथ लागू किया गया है। 


इस सम्बंध में नोडल अधिकारी (कोरोना) IAS डॉ. विपिन जैन ने कहा कि बलिया बफर जोन में है। एहतियातन यहां लॉकडाउन में किसी प्रकार की छूट नहीं दी गयी है। उन्होंने जनता से लॉक डाउन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार