बलिया में बना पूर्वांचल का पहला कोविड-19 कलेक्शन बूथ, जानें इसका लाभ

बलिया में बना पूर्वांचल का पहला कोविड-19 कलेक्शन बूथ, जानें इसका लाभ


बलिया। अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेल्फेयर सोसाइटी, रतसर कला के अध्यक्ष मुक्तानन्द सिंह, सचिव दीप्ति सिंह, ग्राम प्रधान स्मृति सिंह व समाजिक कार्यकर्ता भानुप्रकाश सिंह बबलू द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित व्यक्तियों की जांच के लिए स्थाई फोन बूथ कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर जिला प्रशासन बलिया को भेंट किया गया। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन व अन्नपूर्णा गर्ग के साथ किया। इस फोन बूथ कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर के मदद से एक साथ बड़ी आबादी में वायरस संक्रमण के जांच में सहायता मिलेगी। इस फोन बूथ को गाड़ी में लोड करके अलग-अलग कॉलोनी में भी आसानी से ले जाया जा सकता है। वायरस के संक्रमण से डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मियों के बचाव में काफी भरोसेमंद होगा एवं बार बार पीपीई किट के प्रयोग से भी बचा जा सकता है। इस कलेक्शन बुथ से नमूना संग्रह करने में डॉक्टर्स और चिकित्सा कर्मी वायरस के संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और पीपीई किट के कमी को दूर किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने इस आपदा के समय में इनोवेटिव सोच के साथ कोविड कलेक्शन बूथ के लिए सभी सदस्यों की काफी तारीफ के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद