मानवता के सच्चे उपासक थे डॉ0 श्यामा प्रसाद: पीयूष

मानवता के सच्चे उपासक थे डॉ0 श्यामा प्रसाद: पीयूष


बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर के जापलिनगंज स्थित बूथ क्रमांक 178 पर नगर अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर श्र(ासुमन अर्पित किया। श्र(ासुमन अर्पित करने के उपरांत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा कि डॉ0 मुखर्जी ने स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश लिया। 
वे सच्चे अर्थो में मानवता के उपासक और सि(ांतवादी थे, अपनी विशिष्ट रणनीति से उन्होंने बंगाल के विभाजन के मस्लिम लीग के प्रयासों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया। अगस्त 1952 में जम्मू के विशाल रैली में उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त करवाऊँगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपना जीवन बलिदान कर दूँगा। नगर अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि डॉ0 साहब को एक ही देश में दो झंण्डे और दो निशान स्विकार नहीं थे।
 कश्मीर का भारत में विलय के लिये जम्मू कि प्रजा परिषद पार्टी के साथ आन्दोलन खड़ा कर जम्मू में प्रवेश किये। सीमा प्रवेश के दौरान जहां इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। डॉ0 मुखर्जी आज भले हमारे बीच नहीं है परन्तु आपकी विचारधारा सदैव हम देशवासियों के दिलों में अमर रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री पप्पू पाण्डेय, धर्म भारती, अमित सिंह तोमर, अंकुर उपाध्याय, मुन्ना कुमार, सोनू शर्मा, अभय साहनी, शिवांश जायसवाल, शक्ति सिंह, भूपेन्द्र सिंह, भोला वर्मा, ईश्वर, शुभम सिंह, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अभिषेक सिंह प्रमुख रहे। 


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा