चेयरमैन को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज कराया एफआईआर

चेयरमैन को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज कराया एफआईआर



मनियर( बलिया)। नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता ने शुक्रवार को अराजकतत्वों द्वारा अपने साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी की नामजद लिखित शिकायत मनियर थाने पर दी।चेयर मैन कि तहरीर पर पुलिस कारवाई में जुटी हुई है ।चेयरमैन ने अपने दिये गये लिखित तहरीर में दर्शाया है कि मै गौरा बगही स्थित बन रहे नव निर्मित गौशाला का निरीक्षण कर दोपहर करीब 12 :30 बजे लौट रहा था कि बीच रास्ते में नगर पंचायत का एक ब्यक्ति ने मोटरसाईकिल से घेर कर रूकने का इशारा किया।









मेरी वाइक रूकते उक्त व्यक्ति ने मेरे गर्दन को पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया तथा भद्दी भद्दी गालियां दी व जान से मारने की धमकी दी।अध्यक्ष की तहरीर पर सकते में आई पुलिस उक्त आरोपी की खोजबीन में जुट गयी। इसको लेकर नगर सहित क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। इस संवन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनियर सुवाष चन्द यादव ने बताया कि चेयरमैन की तरफ से तहरीर मिली है।आरोपी की तलाश जारी है।



चेयरमैन के समर्थन में उतरे व्यापारी

मनियर/बलिया। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ हुए दुर्व्यवहार के समर्थन में नगर के व्यवसायी अपनी अपनी दुकानें बन्द कर एक जुट हो गये तथा परशुराम स्थान के विनय मंच पर भीम गुप्ता  के समर्थन में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की तथा गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी।वहीं नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ब्रम्हशक्ति उर्फ संजय सिंह ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि आरोपी को किसी भी किमत पर बक्शा नही जायेगा।

रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद