प्रशिक्षण से नदारद कर्मियों पर गिरेगी विभागीय गाज

प्रशिक्षण से नदारद कर्मियों पर गिरेगी विभागीय गाज



बलिया: लोकसभा चुनाव में लगाए गए मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का अंतिम दिन है। नोडल अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने अभी तक अनुपस्थित रहे कर्मचारियों को आगाह किया है कि आज यानी 23 अप्रैल को प्रशिक्षण के अंतिम दिन हर हाल में उपस्थित होकर ट्रेनिंग प्राप्त कर लें। आज के बाद अनुपस्थित होने वाले कर्मचारियों की सूची बनेगी और निर्वाचन कार्य में लापरवाही के आरोप में उन पर कड़ी विभागीय कार्रवाई भी होगी।

प्रत्येक दिन की भांति सोमवार को भी टीडी कॉलेज के 14 कमरों में कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया की बारीकियों को समझाया गया। डीडीओ शशिमौलि मिश्रा, बीएसए सन्तोष राय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय, जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल के अलावा मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम व वीवीपट मशीन, विभिन्न प्रकार के मत व अन्य जरूरी बातों को बताया।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी