"निर्भय" बने स्काउट गाइड ब्लॉक ट्रेनर

"निर्भय" बने स्काउट गाइड ब्लॉक ट्रेनर




बलिया। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड की जनपदीय स्काउट /गाइड प्रशिक्षकों की बैठक जिला मुख्यायुक्त श्रीमती डाॅ० शैलजा राय के अध्यक्षता में कुँवर सिंह इण्टरमीडिएट कॉलेज में हुई, जिसमें पंजीकरण /नवीनीकरण के बढ़े हुए शुल्क, अभी तक संपन्न हुए प्रशिक्षण, विद्यालयों को उपलब्ध कराये गये प्रमाण पत्र, जनपद के समस्त विद्यालयों में दल गठन एवं पंजीकरण आदि पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जनपद के समस्त ब्लाॅकों हेतु विकास खंड रेवती के ट्रेनिंग काउन्सलर के पद पर निर्भर नारायण सिंह का चयन किया गया। इस अवसर पर सुरेश चन्द्र तिवारी प्रा०स०संगठन आयुक्त, अरुणेन्द्र सिंह, शिवानंद शाह, नागेन्द्र कन्नौजिया, नित्यानंद पाण्डेय, उपेन्द्र नारायण सिंह, सौरभ पाण्डेय, बृजेश गुप्ता, अभिजीत तिवारी, एस०पी०एन० तिवारी, अंकित उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, ओम शंकर यादव, अभिषेक कुमार सिंह, पूनम भारती, चंदा यादव, किरन , स्नेहा गुप्ता, हेमलता शाह, प्रियांशु कुमारी तथा कल्पना मौर्या आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अरविंद कुमार सिंह डी०ओ०सी० बलिया तथा आभार राजेश कुमार सिंह स्काउट मास्टर कुँवर सिंह इण्टरमीडिएट कॉलेज बलिया ने किया।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे