बलिया : इस हॉटस्पाट गांव में सख्त हुआ पहरा

बलिया : इस हॉटस्पाट गांव में सख्त हुआ पहरा


मनियर, बलिया। क्षेत्र के अहिरौली पाण्डेय में कोरोना पाज़िटिव केस मिलने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। शनिवार को हॉटस्पाट घोषित इस गांव को चारों तरफ से बांस बल्ली से बैरिकेटिंग कर सील कर दिया गया। थानाध्यक्ष मनियर नागेश उपाध्याय ने पुलिस की ड्यूटी लगा दिया है। 

हॉटस्पाट घोषित होने के बाद अमन चैन से रहने वाले गांव में दहशत व्याप्त है। सड़कें सूनसान है। प्रशासन ने ग्रामीणों को निर्देशित किया है कि कोई व्यक्ति वेवजह घूमते पाया गया तो उसके खिलाफ सम्बन्धित धारा में कार्यवाही होगी। वहीं ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री को उपलब्ध कराने के लिए टीम गठित कर उनके मोबाइल नम्वर सार्वजनिक कर दिया गया है। 

कहा गया है कि कोई भी असुविधा होने पर सम्बन्धित अधिकारी को सूचित करें। चिन्हित दुकानदारों द्वारा होम डिलीवरी कर सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। साथ ही उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार व तहसीलदार गुलाब चन्द्रा ने गांव का भ्रमण कर आश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर प्रधान ब्रजभूषण शुक्ला, लेखपाल कौशलेन्द्र पाण्डेय, एडीओ एजी महात्तम सिंह, सचिव शशांक राय आदि रहे।

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश