बलिया : ननिहाल आया था किशोर, गांव पहुंची कोहराम मचाने वाली खबर

बलिया : ननिहाल आया था किशोर, गांव पहुंची कोहराम मचाने वाली खबर


बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दरांव में तीन दिन पहले ननिहाल आये एक किशोर की मौत पोखरे में नहाते वक्त डूबने से हो गई। किशोर की मौत से ननिहाल के साथ ही उसके पैतृक गांव मनियर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा में  कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपटकर खूब रोये। 

मनियर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी अनिल यादव (16) वर्ष पुत्र बीरेंद्र यादव अपने ननिहाल बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के दारांव निवासी शिवबहादुर यादव के यहां तीन दिन पहले आया था। रविवार की सुबह वह गांव के पास ही पोखरे में नहाने के लिये गया, लेकिन देर तक नही लौटा।खाना खाने के लिये अनिल की खोजबीन शुरू हुई। इसी बीच, पोखरे में अनिल का शव उतराया मिला। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही रोते- बिलखते परिजन दराव पहुंचे और शव को लेकर गांव चले गए।

विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं...
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?
बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल