बलिया : क्रय केन्द्र की व्यवस्था से किसान परेशान

बलिया : क्रय केन्द्र की व्यवस्था से किसान परेशान



बैरिया, बलिया। शासन की लापरवाही कहे या किसानों की बदनसीबी, शासन के आदेशानुसार बुधवार से ही गेंहू का क्रय केंद्र शुरु होने वाला था। किंतु आज तक यहां शुरू नही हो पाया है। रानीगंज के मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रदीप जायसवाल ने बताया कि इसके लिए किसानों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फिर गेंहू क्रय विक्रय होगा। अभी तक कितने किसानो ने क्रय विक्रय किया है, इस पर उन्होंने टाल मटोल करते हुए कहा कि ये तहसील से पता चलेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ जनसेवा केंद्र को खोलने की अनुमति दी जाएगी, तब तक के लिए तहसील से ही रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है। 

किसान विष्णु कांत तिवारी ग्राम अचलगढ़ जो अपना गेंहू विक्रय करने आये थे, कहा कि पहले की अपेक्षा अब परेशानी ज्यादे बढ़ गयी है। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई जनसेवा केंद्र नही खुल रहा है। इसके कारण तहसील में दौड़ भाग करना पड़ रहा है। 

गेंहू क्रय विक्रय केंद्र पर कोई व्यवस्था नही है। अभी वहाँ सफाई का कार्य चल रहा है। क्षेत्रीय किसान अपनी उपज को लेकर खासा परेशान दिख रहे है उनका कहना है कि इस लॉक डाउन के दरमियान हमारी उपज यानी गेहूं, मसूर, चना, तिलहन, मक्का आदि अनाजो का कोई पुछनहार दूर दूर तक नही दिख रहा है। पहले हमारी उपज क्रय केंद्र व बाजारों में आसानी से बिक जाती था।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद