गड़हांचल ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर के भाई कृपाशंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि

गड़हांचल ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर के भाई कृपाशंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि


बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के अनुज कृपाशंकर सिंह के निधन से जिले में शोक की लहर है। रविवार को जिले भर में शोक संवेदनाओं का तांता लगा रहा। गड़हांचल में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

गड़हा क्षेत्र से उनका काफी लगाव रहा। गड़हांचल के भरौली में दो गज दूरी का ध्यान रखते हुए शोक सभा की गई। गड़हा विकास मंच के महासचिव बिजेंद्र राय ने कहा कि गड़हा क्षेत्र से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के यहां कोई भी जाता था तो वह निराश नहीं लौटता था। पूर्व पीएम के नहीं रहने पर भी कृपा जी ने उनकी कमी नहीं खलने दी। अब उनके नहीं रहने से जिले को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुबेरनाथ तिवारी, प्रभुनाथ यादव, रियाजुद्दीन राजू, रमेश यादव, सरयू यादव,मनोज यादव, शेषनाथ यादव आदि थे।


पंकज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद