बलिया : प्रेमी ने दिया धोखा, आहत प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

बलिया : प्रेमी ने दिया धोखा, आहत प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम


बलिया। प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर एक युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

बताया जा रहा है कि तीन वर्ष पहले Computer क्लास के दौरान पड़ोसी गांव के एक युवक से युवती का प्रेम हो गया। फिर दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। दोनों एक साथ जीने मरने की कसम खाते हुए शादी करने का फैसला तक कर लिये। इसकी जानकारी होने पर परिवार वालों ने एक दूसरे से मिलने पर पाबंदी लगा दी। 

युवती की जिद पर परिजन प्रेमी से शादी के लिए राजी भी हो गए, लेकिन प्रेमी शादी से मना करने लगा। इस पर युवती के परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज करा दिया। गांव के कुछ लोगों की पहल पर दोनों के परिजनों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को चालान न्यायालय कर दिया। इससे आहत युवती बुधवार को कीट नाशक दवा का सेवन कर ली।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद