बलिया : मासूमपुर में दूसरी मौत, पहुंचे डीएम-एसपी

बलिया : मासूमपुर में दूसरी मौत, पहुंचे डीएम-एसपी


सिकन्दरपुर बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत
मासूमपुर में सोमवार की रात खूनी झड़प में घायल वसीम खां उर्फ बगेदू (45) की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर गांव में पहुंचते ही मातमी सन्नाटा पसर गया। दो दिन में दो लोगों की मौत से हर कोई दुखित हैं। इस बीच, बुधवार की सुबह डीएम श्रीहरि प्रताप शाही व एसपी देवेन्द्र नाथ पुन: मासूमपुर पहु़ंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

सोमवार की शाम युवती से छेड़खानी को लेकर दो वर्गों में खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। गंभीर रुप से घायल वसीम खां उर्फ बगेदू (45) पुत्र फहीम खां की मौत इलाज के दौरान हो गयी। शेष चार का इलाज अभी भी वाराणसी में चल रहा है। वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल प्रतिवादी अखिलेश चौरसिया पुत्र श्याम सुंदर चौरसिया का इलाज पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में चल रहा है। वही, घटना के पहले दिन मृत फरदीम उर्फ हमजा को मंगलवार की शाम गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 

रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद