बलिया : रविवार को मिले 10 नए पॉजीटिव केस में एक ही परिवार के चार
On



बलिया। रविवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 80 पहुंच गई है। इसमें से 59 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव पाए गए है। इसकी पुष्टि जिला सर्विलांस प्रभारी डॉ के मिश्रा ने की।
बता दे कि जनपद के विकासखंड पंदह के कचिला गांव में एक, विकासखंड दुबहर के जनाड़ी में दो, इसी विकासखंड के घघरौली में एक, बेरूरबारी ब्लाक के शिवपुर में एक, बासडीहरोड थाना क्षेत्र के नगर से सटे तीखमपुर (परिखरा मौजा) में एक ही परिवार के चार एवं शंकरपुर गांव में एक केस पॉजिटिव मिला है।
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
17 Mar 2026 06:11:57
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...



Comments