राजनीति में शुचिता के पक्षधर थे गौरीशंकर राय : डॉ. जर्नादन

राजनीति में शुचिता के पक्षधर थे गौरीशंकर राय : डॉ. जर्नादन

              गौरीशंकर राय (फाइल फोटो)
बलिया। छात्र राजनीति की कोख से प्रादुर्भूत गौरी शंकर राय संभ्रांत किसान परिवार से संबद्घ आचार्य नरेंद्र देव की समाजवादी विचारधारा से प्रभावित स्वातंत्र्य समर के अप्रतिम जोद्धा थे। उनका राष्ट्रीय कार्यक्रम शिक्षा, समाज सेवा और राजनीति में पग रखने वालों के लिए दीप स्तंभ सा है।

पूर्व सांसद गौरीशंकर राय की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मिश्र नेउरी स्थित भारतीय सद्भभवना मिशन के कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जर्नादन राय (Dr Janardan Rai) ने कहा कि राय साहब जनतंत्र के अद्भुत मसीहा थे। सन् 42 की क्रांति और आपातकाल से सदेह जूझने वाले राय साहब विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने वाले प्रबुद्ध पार्लियामेंटरियन थे। निर्भयता, मानवीय गरिमा, राष्ट्रीयता और शिक्षा के उन्नयन को समर्पित राजनीति में शुचिता के पक्षधर राय साहब जैसे विद्वान दशाब्दियों में कभी-कभी पैदा होते हैं। खेत और खेती से जुड़े किसानों की पीड़ा को पढ़ने और उससे मुक्ति दिलाने के लिए राय साहब ताउम्र प्रयासरत रहे। इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शिव बचन सिंह, अशोक कुमार पांडे, नीतीश शेखर इत्यादि ने राय साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक