बलिया : बच्चों को मिलेगा 76 दिन का एमडीएम लाभ, यह होगा मानक

बलिया : बच्चों को मिलेगा 76 दिन का एमडीएम लाभ, यह होगा मानक


बलिया। जिले के परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को एमडीएम के तहत 76 दिन का खाद्यान्न एवं कन्वर्जन कास्ट मिलेगा। एमडीएम का फायदा 24 मार्च तक नामांकित सभी बच्चों को मिलेगा। खाद्यान्न विद्यार्थियों को घर पर मुहैया कराया जाएगा, जबकि कन्वर्जन कास्ट छात्रों के अभिभावकों के खाते में भेजा जाएगा। शासन ने 19 जून को ही संशोधित आदेश जारी कर दिया है। इस क्रम में बीएसए शिवनारायण सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। प्रारूप भी उपलब्ध करा दिया गया है।

बता दें कि लॉकडाउन और ग्रीष्म अवकाश में मध्याह्न भोजन योजना के तहत खाद्यान्न वितरण और कन्वर्जन कास्ट की रकम छात्रों के अभिभावकों के खातों में ट्रांसफर करने का निर्देश केंद्र सरकार ने दिया था। उसी क्रम में पिछले महीने अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार की ओर से निर्देश जारी किया गया था, जिसमें 24 मार्च से 30 जून तक एमडीएम का लाभ बच्चों को देने के लिए कहा गया था।

विभागीय अफसरों में कक्षा पांच पास होने के बाद दूसरे स्कूलों में अपना नाम लिखवा लेने और कक्षा आठ उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एमडीएम देने को लेकर संशय था। लिहाजा, मामले में शासन से मार्ग दर्शन मांगा गया था। इस सम्बंध में एमडीएम समन्वयक अजीत पाठक ने बताया कि कन्वर्जन कास्ट बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद