बलिया में होगी पड़ताल, कहां और किस Condition में है 'वो' बच्चे

बलिया में होगी पड़ताल, कहां और किस Condition में है 'वो' बच्चे



बलिया। covid19 महामारी के कारण 24 मार्च से देश में लागू Lockdown के चलते सड़क पर गुजर बसर करने वाले बच्चे इस समय नहीं दिख रहे है। वे कहा और किस condition में है, इसकी पड़ताल होगी। इसकी जानकारी न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के न्यायिक सदस्य राजू सिंह ने दी।बताया कि बाल अधिकारों की शीर्ष संस्था राट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ऐसे बच्चों का डाटाबेस तैयार करायेगा। 

न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के न्यायिक सदस्य राजू सिंह ने बताया कि सड़क पर भीख मांगने, गुब्बारे व अन्य उपयोग का सामान बेचने तथा करतब दिखाकर पैसा मांगने वाले बच्चे अमूमन फ्लाईओवर के नीचे, सड़क किनारे, किसी पार्क या धार्मिक स्थल के बाहर बसर करते दिखते थे। Lockdown के बाद इनमें से कुछ या तो आश्रृय गृह में है या किसी सुरक्षित स्थान पर चले गये है। लेकिन वे जहां है, वहां कैसे है ? इसकी पड़ताल होगी, ताकि उन्हें एक पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। न्यायिक सदस्य राजू सिह ने जन सामान्य से अपील किया है कि बेबस, बेसहारा या मुसीबत में फंसे 0 से 18 साल तक के बच्चों को यदि कही संकट में देखे तो चॉइल्ड लाइन के टोल फ्री नं. 1098 पर 24 घंटे काल कर सकते है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा