बलिया : तहसीलदार को Estimate उपलब्ध नहीं करा सका ठेकेदार, फिर...

बलिया : तहसीलदार को Estimate उपलब्ध नहीं करा सका ठेकेदार, फिर...


बांसडीह, बलिया। नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नं. 7 में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन शौचालय में मानक की अनदेखी एवं गुणवत्ता विहीन कार्य की शिकायत पर तहसीलदार गुलाबचंद्रा ने निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार ने शौचालय की गुणवत्ता देखी। जांच के दौरान सीमेंट एवं ईंट के नमूने लिए। 

तहसीलदार गुलाबचंद्रा ने ठेकेदार से इस्टीमेट की मांग किया, जिसे दिखाने में ठीकेदार असमर्थ रहा। तहसीलदार ने कार्य रोककर इस्टीमेट कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जांच में शौचालय निर्माण में पुरानी दीवाल पायी गयी। शिकायत प्रथम दृष्टया सही मिली है। निर्माण कार्य से तहसीलदार असन्तुष्ट दिखे एवं ठेकेदार पर नाराजगी जताई। 



तहसीलदार ने बताया कि निर्माण कार्य सही से नहीं हो रहा है। इस्टीमेट की जांच के बाद जो दोषी होगा, उसपर नियमानुसार कार्यवाही होगी। इस दौरान उपनिरीक्षक बांसडीह कालीशंकर तिवारी मय फोर्स के अलावा राजेश तुरहा, राहुल सिंह, प्रभाकांत मिश्र, अत्रि मिश्रा, मनीष मिश्र, प्रतुल ओझा, मनोज चौरसिया, मिठ्ठू पाण्डेय, रामाकांत मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।

यह है मामला

मंगलवार को बांसडीह नगर पंचायत के सभासदों  एवं स्थानीय लोगों ने अधिशासी अधिकारी तथा सम्बंधित ठेकेदार पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत मौर्य को पत्रक सौंपकर निर्माण कार्य रोके जाने की मांग की थी। सभासदों की मांग पर उपजिलाधिकारी ने तत्काल तहसीलदार बांसडीह को मौके पर जाने का निर्देश दिया।


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार