बलिया : कोटा से आ रहे 212 छात्रों के लिए बने क्वारंटाइन सेंटरों का DM-SP ने लिया जायजा

बलिया : कोटा से आ रहे 212 छात्रों के लिए बने क्वारंटाइन सेंटरों का DM-SP ने लिया जायजा


बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर लॉकडाउन के बीच राजस्थान के कोटा से अपने गृह जनपद आने वाले 212 प्रतियोगी छात्र-छात्राओं की व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। जिला प्रशासन ने बच्चों के लिए विशेष चार क्वारंटाइन सेंटर बनाया है, जिसमें नागाजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर, सेक्रेड हर्ट स्कूल सहरसपाली, सिविल लाइन स्थित होटल चंद्रावली तथा महादेव होटल शामिल है। 

यह भी पढ़ें : बलिया : कोरोना से दिन-रात जंग लड़ रहे बेसिक शिक्षा विभाग के ये योद्धा

कोटा से आने वाले बच्चों को जांच के बाद ही घर जाने की अनुमति दी जायेगी। यही नहीं, जरुरत पड़ी तो 14 दिनों के लिये उन्हें क्वारंटाइन में रखा जा सकता है। रविवार को सभी केन्द्रों का निरीक्षण जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने किया।






Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली