'बीट एयर पॉल्यूशन' के संकल्प के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

'बीट एयर पॉल्यूशन' के संकल्प के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस




बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे जनपद में पौधरोपण की धूम मची रही। वन विभाग, सरकारी संस्थानों के साथ अन्य लोग भी जगह-जगह पौधरोपण करते रहे। पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बसंतपुर स्थित वन विभाग की नर्सरी में भ्रमण किया और वहां पौधे भी लगाए।

इस अवसर पर जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान, महिलाएं एवं किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए डीएफओ श्रद्धा यादव ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम 'बिट एयर पाॅल्यूशन'अर्थात ‘वायु प्रदुषण को हराएं‘ है। विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता को बताते हुए वायु प्रदुषण को कैसे कम किया जाए, इसके उपायों पर चर्चा की। बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 22 करोड़ पौधरोपण किया जाना है। इनमें बलिया को 35 लाख 18 हजार 104 पौधे लगाने का लक्ष्य शासन द्वारा मिला है। वन विभाग को 10 लाख 65 हजार 705 व अन्य विभागों को 24 लाख 52 हजार 399 पौधरोपण करना है। वृक्षारोपण महाकुम्भ में बलिया जनपद के 17 विकास खण्डों, 947 ग्राम पंचायत तथा 09 शहरी क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है। वृक्षारोपण कार्य सड़क, नहर, रेल, ग्राम समाज, सामृदायिक भूमि, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य राजकीय भूमि, कृषि भूमि पर किया जाना है।

उगाए गए हैं 41 लाख पौधे

डीएफओ श्रद्धा ने बताया कि जिले को मिले लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग के विभिन्न पौधशालाओं में कुल 41 लाख 14 हजार पौधों को उगाया गया है। इसमें किसानों के मांग के अनुरुप मुख्य रुप से सागौन, शीसम, युकेलिप्टस, आम, अमरुद, जामुन, नीम, आंवला, कठसागौन, अर्जुन, कंजी, शोभाकार अन्य फलदार इत्यादि का उगान किया गया है।       

डीएम ने नर्सरी का भ्रमण किया

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत में बसंतपुर स्थित वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने समस्त पौधशाला का ग्रीनवाक किया। वह लगाए गए पौधों के बारे में डीएफओ से जानकारी ली। कहा कि इन पौधों को लगाने के साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित कराई जाए, इसका विशेष ख्याल रहे। उन्होंने पौधरोपण करके अभियान को बल दिया।

पेंटिंग बनाकर किया जागरूक

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज बलिया व अन्य विद्यालयों के छात्रों ने पर्यावरण से सम्बन्धित पेंटिंग बनाकर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। साथ ही नर्सरी का भ्रमण किया। डीएफओ ने पेंटिंग का अवलोकन किया और सभी छात्र-छात्राओं को सराहा। वहां मौजूद छात्र छात्राओं से अपील की, वह खुद के साथ अपने परिवार और पास पड़ोस के लोगों को भी अनिवार्य रूप से कम से कम एक ही पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। हम सब के प्रयास से ही जनपद हरा भरा हो सकेगा।   


पर्यावरण के साथ लगा विधिक साक्षरता शिविर

विश्व पर्यावरण दिवस पर जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में जिला विविध सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार की देखरेख में तत्वाधान में पर्यावरण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में विश्व पर्यावरण के सम्बन्ध में वहां मौजूद सभी लोगों को पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। सचिव अनिल कुमार ने कहा कि प्रदूषण से समूचा मानव जीवन पर खतरा है। इसलिए इसको कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि अधिक से अधिक मात्रा में पौधरोपण किया जाए। कार्यक्रम में  बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। पर्यावरण प्रदूषण के सम्बन्ध में अपने विचार साझा किया और अधिकारियों से पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के तरीके पूछे। डीएफओ ने बताया कि वायु प्रदूषण के कारण पेड़ पौधे एवं पशुओं का जनजीवन भी प्रभावित होता है। वायु प्रदुषण सूर्य की हानिकारक उष्मा को अन्तरिक्ष में जाने से भी रोकती है, जिस कारण ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शिविर में उप प्रभागीय वनाधिकारी अविनाश पाण्डेय, तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, भुपेन्द्र तिवारी मौजूद थे।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा