बेटियों से जुड़ी तीन योजनाओं का डीएम ने किया समीक्षा

बेटियों से जुड़ी तीन योजनाओं का डीएम ने किया समीक्षा



बलिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल सुरक्षा योजना, कन्या सुमंगला योजना इन तीन योजनाओं के संबंध में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल सुरक्षा योजना, कन्या सुमंगला योजना  के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इन तीन योजनाओं में बच्चियां/बच्चों को लाभ दिया जाता है। 

कन्या सुमंगला योजना एक ऐसी योजना है जिसमे सभी बच्चियों को रुपये 15 हजार दिए जायेंगे। इस योजना में 31 मार्च, 2019 के बाद जन्मे बच्चियों को छळ किस्तों में रुपए 15 हजार दिए जाने का प्रावधान है। जिसमें बालिका के जन्म होने पर रुपये दो हजार, बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरांत रुपये एक हजार, कक्षा प्रथम बालिका में प्रवेश के उपरांत रुपए दो हजार, कक्षा 06 में बालिका के प्रवेश के उपरांत रुपए दो हजार, कक्षा 09 में बालिका के प्रवेश के उपरांत रुपए तीन हजार, ऐसी बालिकाओं जिन्होंने कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण करके डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो उसको रुपये पाच हजार दिए जाएंगे। सभी खंड विकास अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि इस योजना को ग्राम पंचायतों में प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। जिसमें ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को लाभ दिया जा सकें। 

इस योजना में जिनके दो बच्चियां हैं, उसी को लाभ दिया जायेगा और जिनके तीन बच्चियां है उसको लाभ नहीं दिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह को निर्देश दिया कि सभी थानों के मेन गेट पर टोल फ्री नंबर लिखवाये और आपके आस-पास जितने गरीब बच्चे हैं जिनके माता-पिता नहीं हैं। उनको रुपए दो हजार लाभ दिलवाये। बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिया कि हर माह एक मीटिंग कराई जाये, जिसमें जिला सूचना अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी स्कूलों के मेन गेट पर टोल फ्री नंबर दिखवाये। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि आपके जितने कर्मचारी हैं उसको इन तीन योजनाओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य निभायें। बैठक में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी कृष्ण कांत राय, सभी विकास खंड के अधिकारी उपस्थित रहे।


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार