जानें किसने गीतों के माध्यम से बताया मतदान का महत्व

जानें किसने गीतों के माध्यम से बताया मतदान का महत्व



बलिया। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बुधवार की शाम को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने मतदाता जागरूकता पर आधारित लोकगीत के माध्यम से लोगों को मतदान का महत्व बताया। साथ ही यह भी कहा कि खुद के साथ अपने आसपास के लोगों को भी इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है।
इसके अलावा कुछ कवियों ने भी अपनी कविता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी मोहन सिंह खंगारोत ने भी अपने संबोधन में मतदान के महत्व को विस्तृत रूप से परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ लोकतंत्र के लिए हर एक व्यक्ति का मतदान करना आवश्यक है। उन्होंने सबसे आवाह्न किया कि अंतिम चरण में होने वाले चुनाव में मतदान प्रतिशत में सबसे आगे रहकर जनपद को गौरवान्वित करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामाश्रय और सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में एसडीएम (बांसडीह) अन्नपूर्णा गर्ग, एसडीएम (बैरिया) विपिन जैन एसडीएम (सदर) अश्विनी श्रीवास्तव, एसडीएम (सिकंदरपुर) राजेश यादव, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका दिनेश विश्वकर्मा, स्काउट गाइड के अरविंद कुमार सिंह और बेसिक शिक्षा से जुड़े सैकड़ों अध्यापक मौजूद थे।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित