कोरोना : राहत की खबर लेकर बलिया आई 20 दवा कारोबारियों की रिपोर्ट

कोरोना : राहत की खबर लेकर बलिया आई 20 दवा कारोबारियों की रिपोर्ट

                आनंद सिंह
बलिया। वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में एक कारोबारी की कोरोना पॉजीटिव केस के मिलने के बाद अलर्ट बलिया प्रशासन ने बलिया के जिन 20 दवा कारोबारियों की सैंपलिंग की थी, वह रिपोर्ट गुरुवार की शाम अच्छा रिजल्ट लेकर आयी। दवा दुकानदारों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर BCDA ने खुशी व्यक्त की है। 

गौरतलब हो कि सप्तसागर दवा मंडी का एक कारोबारी संक्रमित मिला था। चूंकि उस मंडी से बलिया के दवा कारोबार का भी कनेक्शन है, लिहाजा प्रशासन ने एहतियातन सुबह 7 बजे से सायं 7 बजे तक खुलने वाली प्रमुख फुटकर की सात व थोक की पांच दुकानें बन्द करा दी। BCDA ने 120 दवा कारोबारियों और कर्मचारियों की सूची जिला प्रशासन को सौंपी। इसमें पहले दिन 20 की सैंपलिंग की गयी थी, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार की शाम निगेटिव आयी है। वही, दूसरे दिन भेजे गये सात सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 

बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह ने बताया कि दवा कारोबारी प्रशासन का पूरा-पूरा सहयोग करते रहे है और आगे भी करेंगे। BCDA अध्यक्ष ने कहा कि संगठन बलिया को कोरोना मुक्त रखने का भरपुर प्रयास कर रहा है। पहले से बलिया ग्रीन जोन में है और आगे भी रहेगा। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...