बलिया : कोटेदार की पत्नी और मां के नाम पात्रगृहस्थी

बलिया : कोटेदार की पत्नी और मां के नाम पात्रगृहस्थी


नगरा, बलिया। कोटेदार द्वारा अपनी पत्नी व मां के नाम से पात्र गृहस्थी योजना का राशनकार्ड बनवा लिए जाने का मामला सामने आया है। गांव के दीनानाथ यादव व अन्य ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के कोटेदार अपनी पत्नी चिंता देवी के नाम पात्र गृहस्थी योजना राशनकार्ड संख्या 219341087550 व अपनी मां फूलवासी देवी के नाम राशनकार्ड संख्या 219341087551 बनवा कर स्वंय खाद्यान्न उठा रहे हैं। 


देवढ़िया गांव निवासी शिकायतकर्ता ने कहा है कि अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने गांव में पहुंच कर जांच किया था। इस दौरान दो दर्जन कार्ड धारकों का बयान भी लिया गया था, किंतु अभी तक नतीजा सिफर रहा है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि दोषी कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई नही हुई तो लाकडाउन के बाद न्यायालय का सहारा लिया जाएगा। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार