बलिया : दो पक्षों में बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर ; पुलिस टीम पर भी पथराव

बलिया : दो पक्षों में बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर ; पुलिस टीम पर भी पथराव


बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में  शुक्रवार की रात दो गुट आमने-सामने हो गये। इस चार न सिर्फ लाठियां चटकी, बल्कि ईंट-पत्थर भी खूब चले। इस घटना में कम से कम आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इस बीच, सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि चिड़ियां मारने को लेकर युवकों के दो गुटों में करीब एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों गुट आमने-सामने हो गया। मारपीट की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची, लेकिन मनबढ़ों ने पुलिस गाड़ी पर भी पथराव कर दिया। इससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। किसी तरह डायल 112 के जवान पीछे हटे। यह जानकारी होते ही मुख्यालय से पुलिस-पीएसी के साथ थानाध्यक्ष पहुंच गए। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने बताया कि कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश