बलिया : प्रधानपुत्र का शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, मचा कोहराम

बलिया : प्रधानपुत्र का शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, मचा कोहराम


बैरिया, बलिया। बालक को खेलाते समय हत्या की आशंका से बिसुनपुरा गांव में मंगलवार को  कोहराम मच गया। बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा की ग्राम प्रधान रूबी देवी ने अपने आठ माह के पुत्र प्रियांशू को बगल के एक युवक को खेलाने के लिए देकर खाना बनाने लगी। करीब एक घण्टे बाद पड़ोस से अपने बेटे को मंगवाया तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

अपने पुत्र को मृत देख प्रधान रूबी देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। हो-हल्ला सुनकर प्रधानपति राजीव कुमार मौके पर पहुंचे तो वे भी बदहवास हो गए। राजीव का कहना है कि मेरे पुत्र का नाक मुंह दबाकर मार दिया गया है। ऐसे में गांव के लोगों के सहयोग से मृत मासूम को लेकर परिजन बैरिया थाने पहुंचे। 

एसएचओ संजय त्रिपाठी ने सुरेमनपुर चौकी पर ले जाने को कहा। चौकी इंचार्ज ने मृत मासूम को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।इस बाबत एसएचओ संजय त्रिपाठी ने कहा कि शव को परिजनो ने पहले जमीन में दफना दिया था, लेकिन इन लोगों को हत्या की आशंका है। इस लिए पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित